October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी के बयान की निंदा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में ‘‘कांग्रेस पार्टी को वोट देना जहर पीने जैसा है’’, वाले बयान की निंदा की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान को गलत करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में विश्वास करने वाला कोई भी व्यक्ति हार-जीत की चिन्ता नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, नारी उत्पीड़न और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस शासन में भोजन व शिक्षा का अधिकार देकर आम आदमी के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य किया गया।

कांग्रेस पार्टी शासन में प्रदेश में विकास की अनेक योजनाएं संचालित हो रही थीं जो भाजपा नेतृत्व द्वारा बंद कर दी गई हैं। प्रदेश में बेरोजगारों की कतार दिन-प्रतिदिन लम्बी होती जा रही है। भर्तियों के नाम पर अपनों को बंदर बांट तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों और आमजन के लिए कार्य करती हैं ,लेकिन भाजपा सरकार अपने चहेते कुछ उद्योगपतियों का पोषण कर रही हैं।

माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी अपने अभी तक के कार्यकाल में कोई ऐसा काम नहीं कर पाये हैं। केवल केवल नरेन्द्र मोदी के नाम का सहारा लेकर सत्ता पर काबिज हैं। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में अपनी निश्चित हार से घबरा कर ऐसे उलूल-जुलूल और अनर्गल बयान दे कर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका जवाब बागेश्वर क्षेत्र की जनता आगामी 5 सितम्बर को होने वाले चुनाव में जरूर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.