ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई लोकसभा में होंगे पार्टी के उप नेता

नई दिल्ली, 14 जुलाई। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई लोकसभा में पार्टी के उप नेता की भूमिका निभाएंगे। इस संबंध में कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष को जानकारी देते हुए पत्र लिखा है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि कांग्रेस संसदीय दल के नेता सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी के उप नेता, मुख्य सचेतक और दो सहायक सहित सचेतकों की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सांसद कोडिकुन्निल सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे। सांसद मणिकम टैगोर और सांसद मोहम्मद जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के सदन में नेता हैं और नेता विपक्ष भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *