ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भ्रष्टाचार की काली कमाई से अपनी जेब भर रहे कांग्रेस नेता : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करायेगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार की काली कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं। कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों का केवल एक ही उद्देश्य है कि अनैतिक रूप से धन अर्जित करना और भ्रष्टाचार करना।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट घसोट और दलाली की गारंटी है दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार का समूल नष्ट करने के लिए कृत संकल्पित हैं। जनता से जो लूटा है उसकी पाई-पाई जनता को लौटाना होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर कांग्रेस के सांसद के पास 200 करोड़ की नगदी पकड़ी गयी है तो बाकी कांग्रेस के सांसदों के पास कितनी धनराशि होगी। गांधी परिवार जिसका सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी परिवार है। जनता से लूटे हुए पैसों का हिसाब किया जायेगा। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि गांधी परिवार का नाम करप्श्न सेंटर रख दिया जाय तो गलत नहीं होगा। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला वोटों का पहाड़ जिसकी गिनती आज भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *