ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोरबा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत ने दाखिल किया नामांकन

कोरबा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने मंगलवार दोपहर को शुभ मुहूर्त में वर्तमान सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नाम-निर्देशन पत्र जमा किया।

इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, दीपक बैज सहित अनेक कांग्रेसी भी मौके पर उपस्थित रहे। कोरबा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत ने चुनाव में जीत का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *