ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप्र के 14 जनपदों में कांग्रेस-सपा पदाधिकारी करेंगे समन्वय बैठक

उत्तर प्रदेश में आईएनडीआईए गठबंधन की कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी संयुक्त रुप से 14 जनपदों में समन्वय बैठक करेंगे।

समन्वय बैठकें चार मई से छह मई तक लगातार तीन दिन होगी। चार मई को सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज में समन्वय बैठकों का आयोजन किया जायेगा। पांच मई को फूलपुर, मीरजापुर, भदोही, मछलीशहर और जौनपुर लोकसभा सीटों के लिए वहां के स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय बैठक होगी। छह मई को वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और राबर्टसगंज में चार समन्वय बैठकें आयोजित की जायेगी।

कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने बुधवार को मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए गठबंधन की दोनों पार्टियों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोकसभा स्तर के नेताओं की समन्वय बैठकें होंगी। इन बैठकों में बूथ को विजयी बनाने के लिए तालमेल बैठाकर साथ में कार्य करने पर योजना बनेगी।

उन्होंने बताया कि अभी तक गठबंधन के अनुसार सपा और कांग्रेस के नेताओं ने हर लोकसभा सीट पर तालमेल बैठाया है। इसी तरह आगे 14 लोकसभा सीटों पर दोनों पार्टियों के नेताओं के तालमेल से विजय प्राप्त होगी। इसके लिए समन्वय बैठकें बेहद महत्वपूर्ण है। जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी रह सकते हैं।

– कांग्रेस की विधानसभा स्तर की कार्यशाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर विधानसभा स्तर पर बांसगांव, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, बाराबंकी, झांसी, अमेठी, देवरिया, कानपुर, सीतापुर, रायबरेली, फतेहपुर सिकरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला का आयोजन किया है। जिसमें लोकसभा चुनाव में जुटे नेता, कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *