ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ने महाविद्यालय एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया

सहरसा, 5 अगस्त।रमेश झा महिला महाविद्यालय में सोमवार को 4 बिहार गर्ल्स बटालियन के नवनियुक्त कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वी रवि शंकर द्वारा महाविद्यालय की एनसीसी ईकाई का निरीक्षण किया गया। साथ ही कैडेट्स के साथ परिचय का भी कार्यक्रम किया गया। इस बाबत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डॉ उषा सिन्हा एवं एनसीसी केयर टेकर डॉ पूजा कुमारी द्वारा कमांडिंग ऑफिसर को पुष्प गुच्छ और शॉल से स्मानित किया गया।

कर्नल वी रवि शंकर ने कैडेट्स से उनका परिचय लिया तथा अपने उद्बोधन में यह कहा कि चाहे हमारे जीवन का कोई भी लक्ष्य हो हमे हमेशा अनुशासन, एकता, आपसी सहयोग की भावना को हमेशा अपने जीवन में ऊंचा स्थान देना चाहिए तभी हम जीवन के किसी भी क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं। इस मौके पर सूबेदार श्याम शर्मा के साथ साथ एनसीसी कैडेट्स मे अंडर ऑफिसर निशा, मुस्कान,नेहा,नवदुर्गा,शिवानी, सुलेखा, सृष्टि,पल्लवी,कल्पनाआदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *