ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इतिहास के पन्नों में 11 अगस्तः स्वतंत्रता संग्राम का सुकुमार बलिदानी

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की बात जब कभी होगी, सबसे कम उम्र में बलिदान देकर इतिहास में अमर खुदीराम बोस की चर्चा के बिना अधूरी होगी। 03 दिसंबर 1889 को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में पैदा हुए खुदीराम बोस को सबसे पहले महज 15 साल की उम्र में गिरफ्तार किया गया। आगे चलकर उन्हें मुजफ्फरपुर षड्यंत्र मामले में एक ब्रिटिश न्यायाधीश मजिस्ट्रेट डगलस किंग्सफोर्ड की गाड़ी पर बम फेंक कर हत्या के प्रयास में गिरफ्तार किया गया और 11 अगस्त 1908 को उन्हें फांसी दी गई। खुदीराम बोस ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। खुदीराम बोस को जिस समय फांसी दी गई उस समय उनकी उम्र थी- 18 साल 8 माह 11 दिन और 10 घंटे। इसी वजह से खुदीराम बोस को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे कम उम्र का अमर बलिदानी माना जाता है।

अन्य अहम घटनाएंः

1863ः कंबोडिया फ्रांस संरक्षित देश बना।

1914ः फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1914ः पोलैंड से यहूदियों को निकाला गया।

1948ः लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत।

1961ः दादर नगर हवेली का भारत में विलय, केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

1985ः रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1999ः सदी का आखिरी चंद्रग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में करोड़ों लोगों ने देखा।

2003ः नाटो ने अफगानिस्तान में शांति की कमान संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *