ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कंटेनर और ट्रक में हुई टक्कर, टैंकर का केबिन जलकर खाक

रामगढ़ शहर के कोठार फ्लाईओवर के पास कंटेनर और गैस लगे ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में कंटेनर के केबिन में भीषण आग लग गई । जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती कब तक कंटेनर का कैपेसिटर कर खाक हो गया। इस घटना पर टापू पानी में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को घंटा लग गए इस दौरान कई घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर आवागमन बाधित रहा। इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कोठार पुल के पास गैस लदे ट्रक में एक कंटेनर ने टक्कर मारी है। इसके बाद कंटेनर के केबिन में आग लग गई। कंटेनर के केबिन में रूक-रूक कर धमाके भी हो रहे थे।

इस दौरान ट्रक ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और किसी तरह अपनी गाड़ी वहां से हटा ली। तब तक फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंच गई और कंटेनर के केबिन में लगी भीषण आग को बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, इस घटना में कंटेनर का केबिन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। कंटेनर का चालक घायल हो गया जिसका इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में कराया गया।

घटना के बाद कुजू नया मोड़ और कांकेबार बाइपास पर दोनों तरफ ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया गया था, ताकि किसी भी तरह की कोई अन्य घटना न हो सके। सबसे राहत की बात यह रही कि गैस लदे गाड़ी को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *