October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन

अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर धुनें प्रस्तुत की।

सामूहिक गायन में अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, जे एन कंसोटिया, अशोक बर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी एवं सचिव पी नरहरि सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में हर महीने पहले कार्यदिवस के मौके पर सामूहिक राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का आयोजन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.