ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झारखंड में सुबह-शाम की ठंड शुरू

झारखंड के कई जिलों में अब ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम को चलने वाली ठंडी हवाओं ने गर्म कपड़ों की जरूरत को महसूस कराना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ठंड की रफ्तार और तेज होगी। तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी।

राज्य में हिमालय और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड महसूस होने लगी है। मौसम शुष्क और धूप के कारण अभी ठंड का ज्यादा एहसास होगा। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की वजह से मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। साईक्लोन सर्कुलेशन का असर राज्य में कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल नजर आयेंगे।

संभावना व्यक्त की है कि राजधानी रांची, देवघर, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, सरायकेला, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड में बादल नजर आयेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। रांची का न्यूनतम तापमान 18.6 दर्ज की गई है जबकि डालटनगंज में सबसे कम तापमान 17.7 दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *