ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अलवर कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण, पानी और सफाई व्यवस्था करने के निर्देश

जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी शुक्रवार सुबह पहली बार सामान्य चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर सबसे पहले ओपीडी कक्षों में पहुंचे। यहां लगे चिकित्सको से व्यवस्थाओं को जानकारी ली साथ ही मरीजों से सुविधाओ का फीड बैक लिया। अस्पताल में कलेक्टर के निरीक्षण से सभी कर्मचारी एक्टिव मोड पर हो गए। कलेक्टर ने अस्पताल का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया। ओपीडी के बाद कलेक्टर अस्पताल में लगी निजी कंपनी को लैब में पहुंचे। यहां सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल में बने सभी वार्डों और ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएचओ श्री राम शर्मा, नगर निगम आयुक्त मनीष फौजदार, पीएमओ डॉ सुनील चौहान, डॉ अशोक महावार, डॉ विजय चौधरी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

कलेक्टर बोले- अस्पताल में व्यवस्था ठीक, कुछ कमियां हैं जिन्हें ठीक करने के दिए निर्देश।

अस्पताल के निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कलेक्टर बोले कि अस्पताल में मरीजों का भार अधिक है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन अच्छा काम कर रहा है। कुछ कमियां जरूर दिखाई दी है। उन्हे तुरंत ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। पेयजल, सफाई व्यवस्था आदि जरूरी है इन्हे तुरंत ठीक किया जाएगा ताकि किसी तरह की परेशानी अस्पताल में आने वाले मरीजों या उनके परिजनों को नहीं हो।

पीने के पानी की वार्डों में व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई।

जिला कलेक्टर के अस्पताल निरीक्षण के द्वारा मीडिया ने बताया कि अस्पताल के वार्डो में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस मरीजों को बाहर से भरकर पानी लाना पड़ता है। जिसपर कलेक्टर ने जानकारी लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए पीएमओ से कहा कि यह इतना बड़ा काम नहीं। यह काम हम भामाशाह के सहयोग से करा सकते है। पानी के लिए परेशान होना बड़ी बात है। पानी के लिए वार्डो के बाहर ही व्यवस्था करे। अस्पताल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी और वार्डो में बने शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई और बदबू पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने एक एक शौचालय में अंदर जाकर कमियों को बड़ी बारीकी से देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *