ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएम योगी ने दी सभी प्रदेशवासियों को माघ पूर्णिमा की शुभकामनायें

लखनऊ: 12 फरवरी, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं महाकुम्भ में स्नान हेतु पधारे पूज्य संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) से प्रारम्भ प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में अब तक 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया है। अब माघी पूर्णिमा स्नान का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्नान, दान और पूजन का विशेष महत्व है। प्रयागराज में संगम स्थल पर एक माह का कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिये यह तिथि एक विशेष पर्व है। माघी पूर्णिमा पर एक मास का कल्पवास पूर्ण हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *