ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को दी श्रद्धांजलि

रायपुर , 16 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को श्रद्धांजलि दी। रविवार सुबह चौथी बटालियन माना पहुंचकर बलिदान जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान जवान नितेश एक्का बलिदान हुए थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पोस्ट में लिखा- नारायणपुर जिले के ओरछा थाना अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों में हुई मुठभेड़ में जशपुर के ग्राम चराईडाँड़ के लाल जवान नितेश एक्का की बलिदान की सूचना प्राप्त हुई है। जशपुर की माटी के लाल की शहादत अपने कर्तव्यों को निभाते हुए हुई है। बलिदान जवान नितेश एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *