ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री धामी ने रामचरितमानस का किया पाठ, गौशाला पहुंचकर की गौ माता की सेवा

मुख्यमंत्री ने सोमवार प्रातः काल मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिव्य अवसर पर प्रभु राम से प्रदेशवासियों के मंगल और पूरे विश्व में रह रहे सभी सनातनियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रूप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूं। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चहुंदिश आनंद, उत्साह और उल्लास है। संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को साफ़ सूथरा रखने और इस पावन अवसर को पर्व की भांति मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *