October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नर्मदा पुत्र स्व. अनिल माधव दवे को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल रणनीतिकार स्व. अनिल माधव दवे की आज (शनिवार को) पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के लिए समर्पित, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय अनिल माधव दवे जी को पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। लोक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और संगठन की सुदृढ़ता के लिए आपका समर्पण युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा। आपने संस्कृति, परंपराओं और मान्यताओं की पुनर्स्थापना के माध्यम से प्रकृति की सेवा का जो पथ प्रदर्शन किया है, वह सदैव अनुकरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.