October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तृणमूल के दो गुटों के बीच झड़प, पांच गिरफ्तार

हावड़ा, 30 जून  हावड़ा जिले के बांकड़ा में रविवार को अतिक्रमण निरोधी अभियान को लेकर तृणमूल के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि इस दौरान बमबारी और पथराव किये गये जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना बांकड़ा के शेखपाड़ा इलाके में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर डोमजूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। खबर लिखे जाने तक स्थिति नियंत्रित थी। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए रैफ और केंद्रीय बल के जवानों को तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर इस हफ्ते अतिक्रमण को लेकर कोलकाता में काफी सख्ती देखी गई। इस निर्देश के बाद से ही कोलकाता के बेहला, साल्टलेक, न्यू टाउन, अलीपुर समेत कोलकाता के कई इलाकों में फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जगहों पर यह अभियान चलाये जा रहे हैं, जिसको लेकर हलचल मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.