ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एएसआई ने खुद को को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली, 06 अगस्त । उत्तरी जिले के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार सुबह एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह 3:15 बजे की बताई जा रही है। मृतक एएसआई की पहचान विजय के रूप में की गई है जो क‍ि मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं म‍िला है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

उत्तरी जिले के डीसीपी मनोज कुमार मीणा के मुताबिक एएसआई विजय के सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारने की सूचना मंगलवार तड़के 3:15 बजे मिली थी। वह सिविल लाइंस पुलिस थाने में तैनात थे। आज तड़के सिविल लाइंस बैरक फ्लोर में अपने कमरे में सर्विस पिस्टल से गोली मारने की सूचना म‍िली। वह 1994 बैच के अधिकारी थे।

इस घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना की सूचना म‍िलने के बाद क्राइम टीम और रोह‍िणी की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर निरीक्षण के ल‍िए पहुंची। टीम ने घटनास्थल का न‍िरीक्षण क‍िया। जांच के दौरान मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्‍टया इस मामले को कुछ घरेलू परेशानी के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *