ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

क्रिसमस की तैयारी में जुटा मसीही समुदाय

मसीही समुदाय के प्रमुख पर्व क्रिसमस को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्च की सजावट व रंगरोगन का कार्य किया जा चुका है। चर्च की आकर्षक लाईटिंग की गई है। शहर के पुराने चर्चों में से एक मेनोनाईट चर्च में क्रिसमस पर विविध कार्यक्रम होंगे।

मसीही समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ मसीही अपने घरों को भी सजाने -संवारने लगे हैं। क्रिसमस रैली के बाद सजावट का कार्य तेजी से हो रहा है। प्रत्येक रविवार अलग-अलग चर्च में आराधना, प्रभु यीशु के संदेश देने सभाएं शुरू हो गई हैं। आज 24 दिसंबर की रात चर्चों में प्रमुख आयोजन होगा। वहीं 25 की सुबह प्रार्थना में लोग जुटेंगे। त्योहार नजदीक है। उत्साह व उल्लास से त्योहार मनाने के लिए गिरजाघरों का रंगरोगन का काम अंतिम चरण में है। क्रिसमस पर कैरोल सांग विशेष होता है। इसे देखते हुए युवा वर्ग बैंजो, गिटार, सिंथेसाइजर, ड्रम सहित अन्य वाद्ययंत्रों के साथ आया है प्रार्थना व भक्ति गीतों की रिहर्सल में जुट हुए हैं।

मसीही समुदाय के लोग क्रिसमस की खरीद के लिए बाजार में पहुंचने शुरू हो गए हैं। सजावटी सामान से लेकर छोटों से बड़ों तक के ड्रेस व गृहिणियां उस दिन घरों में बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। शहर के मेनोनाईट चर्च में इस दिन विशेष आराधना होगी। इसी तरह सेंट मेरी कैथोलिक चर्च रुद्री रोड, कैथोलिक चर्च सिविल लाइन सहित अन्य चर्चों में भी क्रिसमस पर्व की हलचल शुरू हो गई है। प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक झांकी मेनोनाइट चर्च में इस बार भी खास होगी। जन्म के प्रतीक स्थल की आकर्षक झांकी के साथ प्रभु यीशु का बाल रूप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। चर्च में प्रभु की याद में जागरण, प्रार्थना सहित संप्रदाय के युवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति हाेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *