ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिवंगत बिरुबाला के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने व्यक्त कीं संवेदनाएं

 मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को ग्वालपाड़ा जिलांतर्गत ठाकुरबिला स्थित दिवंगत पद्मश्री डॉ. बिरूबाला राभा के आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

दरअसल, 13 मई को डॉ बिरूबाला का निधन हो गया था। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बाद मुख्यमंत्री डॉ सरमा आज उनके घर पहुंचे और परिजनों मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत बिरूबाला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 मई का दिन असमवासियों के लिए बहुत ही गहरा शोक का दिन था। उस दिन समाज से डायन की हत्या जैसी कुप्रथा को पुरी तरह से समाप्त करने और वैज्ञानिक मानसिकता से समाज को रास्ता दिखाने वाली पद्मश्री के सम्मान से अलंकृत बिरूबाला राभा का निधन हो गया था। बिरूबाला राभा ने समाज के जीवन में जो योगदान दिया है, उसका आकलन आने वाले समय में पीढ़ियों तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न व्यस्तता के कारण उनके परिवार तक अपनी संवेदना व्यक्त करने का अवसर नहीं मिला। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मैं खड़ा रहूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा पूरा मानना है कि बिरूबाला राभा के आदर्शों और कार्यों को अगर हम कायम रख सकें तो यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दिशा में हम भी अपनी सरकार से आवश्यक कदम उठाने का इरादा रखते हैं।

पद्मश्री बिरूभाला राभा के जीवन ने अद्वितिय साहस की मिसाल दी। उनका जाना हमारे लिए एक बड़ी क्षति है। आज ग्वालपारा में उनके आवास पर जाकर मैंने इस बार को दोहराया है कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई और जोर से जारी रहेगी। यह उसकी विरासत के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *