ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपाल कृष्ण गोखले को पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मोहनदास करमचंद गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना के राजनीतिक गुरु रहे महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर विचारक गोपाल कृष्ण गोखले की आज (सोमवार को) पुण्यतिथि है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मौके पर उन्हें विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किये है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा स्वतंत्रता सेनानी, विचारक एवं समाज सुधारक, श्रद्धेय गोपाल कृष्ण गोखले जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए देश के जन-जन को जागृत करते हुए आपने सत्य, शिक्षा और एकता की लौ प्रज्ज्वलित की। देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करते आपके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडलर एक्स पर लिखा महान स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके ओजस्वी एवं अमूल्य विचार सदैव ही युवा पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *