ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोलवलकर को जयंती पर किया नमन

राष्ट्रप्रेमी योद्धा शिवाजी महाराज और राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की आज (सोमवार को) जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों को स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर शिवाजी महाराज को जयंती पर नमन करते हुए लिखा मराठा गौरव, छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करता हूं। आक्रमणकारियों के हाथों से विभिन्न राज्यों को मुक्त कराते हुए मां भारती के वीर सपूत शिवाजी महाराज ने भारत में एक सार्वभौम स्वतंत्र शासन स्थापित किया। मराठा साम्राज्य का गौरवशाली और वैभवशाली इतिहास हमारे देश की समृद्ध विरासत का स्वर्णिम अध्याय है।

एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरु गोलवलकर को जयंती पर नमन करते हुए लिखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक एवं विचारक, परम श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी ‘गुरुजी’ की जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं। शिक्षा, सेवा और समर्पण को अनुशासित जीवन का आधार बनाकर आदरणीय गुरुजी ने असंख्य युवाओं को मां भारती की भक्ति के संस्कार प्रदान किए। राष्ट्र एवं संघ के लिए समर्पित आपका जीवन सदैव हम सभी को देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *