ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिला चिकित्सालय में कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आज

जिला चिकित्सालय में आज (सोमवार को) कैंसर स्क्रीनिंग जाँच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में रीवा शहर के कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी शिवप्रसन्न शुक्ल ने दी।

उन्होंने बताया कि आगामी 24 व 25 फरवरी को रीवा में विशाल नि:शुल्क कैंसर जाँच एवं उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में मुख कैंसर तथा स्तन कैंसर रोगियों की जाँच की जाएंगी तथा उनका नि:शुल्क उपचार भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *