ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री भूपेश ने पाटन से नामांकन किया दाखिल

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश ने कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन कर दुर्ग के पाटन विधानसभा क्षेत्र में अपना नामांकन दाखिल किया।

मुख्यमंत्री भूपेश के इस नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई। बल्कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं कल 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। मुख्यमंत्री भूपेश के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत दुर्ग जिले के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *