ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता गीत का किया विमोचन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सोमवार को सागर के जिला पंचायत सीईओ एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के नोडल अधिकारी पी.सी. शर्मा द्वारा स्वरचित मतदाता जागरूकता गीत के पोस्टर और सीडी का विमोचन किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने “जय मतदाता, जय जय मतदाता” गीत लिखने पर शर्मा को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सभी जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारियों से नवाचारों के साथ मतदाता जागरूकता गतिविधियों में और तेजी लाने का आग्रह किया है, जिससे प्रत्येक मतदाता को उनके अधिकारों के बारे में पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *