ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चंद्रयान-3 : भूटानी प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए भूटान के प्रधानमंत्री की मंगलकामनाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग के ट्वीट के प्रत्युत्तर में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “आपके उत्साहवर्धक शब्दों के लिए धन्यवाद। वास्तव में चंद्रयान की सफलता सम्पूर्ण मानवता के लिए शुभ संकेत है।”

भूटान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो और प्रधानमंत्री मोदी के साथ वे भी खुशी मना रहे हैं। यह क्षितिज से परे विज्ञान और सीखने के प्रति आपकी दृष्टि और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इस मिशन से भारत और मानवता को अत्यधिक लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *