ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का जलवा जारी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ अब भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है। दर्शकों के प्यार और जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स के साथ फिल्म ने शनिवार को 1.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 73.96 करोड़ हो गई। इसके साथ ही यह फिल्म साल की सरप्राइज हिट बनकर उभरी है।

पहले दिन 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को यानी दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ के कलेक्शन किया, जबकि चौथे दिन रविवार को 12.15 करोड़ के साथ इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी जारी रही।

इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 4.21 करोड़ का कलेक्शन कर सोमवार टेस्ट पास कर लिया। जबकि छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने बुधवार को यानी 7वें दिन 3.45 करोड़ के साथ, 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे आठवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि 9वें दिन, शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 2.85 करोड़ रहा और 10वें दिन शनिवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही शनिवार को फिल्म की कमाई में 70 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वहीं इस फिल्म ने सपुर हिट क्लब में एंट्री करते हुए रविवार को यानी 11वें दिन 5.25 करोड़ की कमाई की जिससे 11 दिन की फिल्म की कुल कमाई नेट 66.06 करोड़ हो गई है।

फिल्म ने 12वें दिन सोमवार को 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया और आगे का कलेक्शन कुछ इस तरह रहा, 13वें दिन मंगलवार को 1.45 करोड़, 14वें दिन बुधवार को 1.15 करोड़, 15वें दिन गुरुवार को 1.0 करोड़, 16वें दिन शुक्रवार को 1.10 करोड़ और 17वें दिन शनिवार 1.75 करोड़। इस तरह 17 दिनों में फिल्म की कुल कमाई नेट 73.96 करोड़ हो गई है।

फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच एक बड़े सहयोग का भी प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विदवान के साथ साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने अपनी-अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *