October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुस्से में घर से भागे नाबालिग काे चमोली पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

गुस्से में अपने घर पंजाब से भाग कर बदरीनाथ धाम पहुंचे एक नाबालिग को चमोली पुलिस ने नाबालिग के परिजनों से संपर्क करने के बाद शनिवार को सकुशल उन्हें सौंप दिया है।

वर्चुअल थाना पुलिस के अनुसार लुधियाना पंजाब का रहने वाला एक 13 वर्षीय नाबालिग बीते मंगलवार 29 अगस्त को अपने परिजनों से गुस्सा होकर घर से भाग गया और गुरुवार 31 अगस्त को बदरीनाथ धाम पहुंच गया। नाबालिग बदरीनाथ धाम में डरा सहमा सा घूम रहा था जिस पर बदरीनाथ कोतवाली क्षेत्र में तैनात पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस कर्मी ने उसे पास बुलाकर उसके बारे में जानकारी चाही, लेकिन डरा सहमा नाबालिक स्पष्ट तौर अपने बारे में बता नहीं पा रहा था। इस पर पुलिस कर्मी उसे अपने साथ कोतवाली ले आया और खाना पीना खिलाने के बाद नाबालिग से उसके परिजनों के बारे में जानकारी मांगी।

इसके बाद नाबालिग ने बताया कि उसका मूल गांव छपरा बिहार है और वर्तमान समय में वह अपने परिजनों के साथ लुधियाना पंजाब में रहता है।वह घर से गुस्सा होकर भाग कर बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। कोतवाली बदरीनाथ पुलिस ने नाबालिग के परिजनों से संपर्क कर उसके बदरीनाथ धाम में होने की बात उन्हें बतायी। शनिवार को नाबालिग की माता प्रतिमा देवी बदरीनाथ धाम पहुंची। और अपने बेटे को सकुशल देख बहुत खुश हुई साथ उसने चमोली पुलिस की इस बात के लिए प्रशंसा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.