ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज बारिश के आसार, बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड दिसंबर के पहले सप्ताह में पड़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि आज रविवार को बस्तर में हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके प्रभाव से हवा की दिशा पूर्ववर्ती बने रहने तथा नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसके चलते न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

इन दिनों सुबह-सुबह और रात के वक्त ठंड शुरू हुई है, लेकिन नवंबर बीतने को है और अच्छी ठंड शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीण क्षेत्रों और आउटर में ही ठंड का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में क्षोभमंडल पर 5.8 किमी ऊंचाई पर 58 डिग्री पूर्व तथा 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके चलते ही हवा की दिशा पूर्ववर्ती बनी रहेगी और नमी की मात्रा बढ़ेगी। आज रविवार को बस्तर क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर जिला सबसे अधिक ठंडा रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। रायपुर की बात करें तो यहां की न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का मिजाज आने वाले चार -पांच दिन तक ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *