देवशयनी एकादशी आज: क्षीर सागर में विश्राम करेंगे श्री हरि
जयपुर, 17 जुलाई। आषाढ़ शुक्ल एकादशी बुधवार को देवशयनी एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। मंदिरों में विशेष आयोजन और उत्सव होंगे। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में सुबह मंगला झांकी के बाद पांच बजे पंचामृत से ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। ठाकुरजी को लाल रंग की नवीन नटवर वेशभूषा धारण कराकर गोचारण लीला के आभूषण पहनाए जाएंगे। ग्वाल झांकी के बाद 4:45 से 5:35 तक देवशयनी पूजन होगा। इस दौरान ठाकुरजी के दर्शन पट […]Read More






