October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नगर निगम के नये मुख्यालय की जमीन पर भूमि पूजन

लखनऊ, 16 जुलाई। लखनऊ में नगर निगम के मुख्यालय को गोमती नगर के आरआर विभाग में शिफ्ट करने की तैयारी में आज भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल ने दो सौ करोड़ की लागत से बनने वाले नये मुख्यालय की दो लाख स्क्वायर फीट भूमि पर पूजन किया।

नगर निगम लखनऊ कुछ माह के भीतर ही बदले हुए नवीन भवन में दिखायी पड़ेगा। नये मुख्यालय की डिजाइन बनकर तैयार है। जिस पर भूमि पूजन के बाद काम आरम्भ हो जायेगा। नवीन भवन की नींव रखने वाली महापौर सुषमा ने भूमि पूजन के बाद खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में लखनऊ के लिए एक बड़ा कदम बताया है। महापौर ने विकास के दौड़ में लखनऊ को सबसे आगे ले जाने का दावा भी किया है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के अलावा नगर निगम के नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त समेत तमाम निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए। भूमि पूजन में हवन के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने आहुति देकर अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.