दिल्ली में एलपीजी की कोई कमी नहीं: सीएम रेखा गुप्ता, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी
नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
CMO Delhi की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है।
सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके तहत 22 स्थानों पर छापेमारी की गई है और एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक भीड़ न लगाएं। किसी भी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 011-23379836 और 8383824659 जारी किए गए हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने एलपीजी सप्लाई से जुड़े आंकड़े भी साझा किए। उनके मुताबिक,
सरकार के अनुसार, दिल्ली में अब एलपीजी सिलेंडर की औसत डिलीवरी का समय घटकर 4 दिन हो गया है, जिससे लोगों को समय पर होम डिलीवरी मिल रही है।
इससे पहले CMO Delhi ने राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर भी जानकारी दी थी। सरकार शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म रणनीतियों पर काम कर रही है। इसमें 4000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, मजबूत मेट्रो नेटवर्क, बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना शामिल है, ताकि लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। साथ ही, ग्रीन कवर बढ़ाने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है, जिससे दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।