नैमिषारण्य में वेद विज्ञान अध्ययन केंद्र एवं अनुसन्धान केन्द्र की
नैमिषारण्य में वेद विज्ञान अध्ययन केंद्र एवं अनुसन्धान केन्द्र की स्थापना की चर्चा के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 17 जुलाई को बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्य सचिव करेंगे। बैठक में प्रदेश शासन ने कई विद्वानों के साथ सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से डॉ. विजय कुमार शर्मा (सहायक आचार्य वेद विभाग) को नामित किया है। बैठक में वेद विज्ञान अध्ययन केन्द्र की रूपरेखा सहित अन्य क्रिया कलापों पर विचार विमर्श किया जाएगा। […]Read More






