ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांवड़ यात्रा : गाजियाबाद में जलाभिषेक के लिए पहुंचे ढाई लाख श्रद्धालु

श्रावण शिवरात्रि पर कावड़ यात्रा शनिवार को अपने पूरे शबाब पर पहुंच गई। लाखों की संख्या में भगवान शिव के भक्त कांवड़ियें गाजियाबाद पहुंच चुके हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 6:00 बजे ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में हाजिरी जल शुरू हो गया है।

दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायणगिरी के मुताबिक आज रात 8:32 पर भगवान महादेव का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। जो रविवार रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा। उधर, कांवड़ यात्रा पूरी तरह से सफल हो इसके लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी से लेकर पुलिस कमिश्नर तक स्तर के अधिकारी खुद कमान संभाले हुए हैं। वे लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही साथ ड्रोन व वाॅच टॉवर से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। यूं तो कांवड़ यात्रा के तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी और शुक्रवार तक लगभग हाई लाख कांवड़ियें हरिद्वार से जलाभिषेक करने के लिए गाजियाबाद पहुंच चुके थे।

कावड़ियों के रहने के लिए विश्राम के लिए शंभु दयाल डिग्री व कॉलेज इंटर कॉलेज आदि में रहने की व्यवस्था की गई है। वही उनके भोजन व विश्राम के लिए नगर निगम के साथ-साथ सिविल डिफेंस और तमाम स्वयंसेवी संगठनों व समाजसेवी संगठनों द्वारा कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। जहां पर कांवड़ियों के लिए भोजन स्नान आदि की व्यवस्था की गई है। वही मार्गों का डायवर्जन भी किया गया है। जिसके चलते लोगों को अपने गंतव्य पहुंचने में या तो लंबी दूरी करनी है करनी पड़ रही है या जा नहीं पा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है और और मेरठ रोड पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिस पर कोई भी परेशानी होने पर संपर्क किया जा सकता है। सबसे ज्यादा भीड़ दूधेश्वर नाथ मंदिर पर है। चुके इस मंदिर के ऐतिहासिक मान्यता है कि यहां पर श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।

महंत नारायण गिरी ने बताया कि न केवल गाजियाबाद बल्कि इस ऐतिहासिक पीठ पर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य प्रदेश के श्रद्धालु भी जलाभिषेक करने आते हैं। उधर, कल कांवड़ियों का पुष्पवर्षा करके स्वागत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *