ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर में 30 स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला

योगी सरकार लगातार किसानों व पशुपालकों मजबूत करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कानपुर जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला योजना के तहत 30 स्थानों पर पशु आरोग्य मेला आयोजित करेगा। जिसकी तैयारी की जा रही है और अभी इसका दिन निर्धारित नहीं हुआ है। यह जानकारी शनिवार को कानपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.पी.मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि उप्र पशुधन विभाग के द्वारा पशुपालकों को मजबूती देने एवं उनके कारोबार में सहयोग करने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन पूरे प्रदेश में करेगी। इसी क्रम में कानपुर में भी कुल 30 स्थानों पर पंडित दीन दयाल पशु आरोग्य मेला लगाया जाएगा। जिसमें पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं विभिन्न रोगों से निजात दिलाने के लिए टीकाकरण, नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराएगा और पशुपालकों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास खण्ड में तीन स्थानों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बीमार पशुओं का उपचार एवं ऑपरेशन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *