असम में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा विधायक दल और एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। डॉ. सरमा 12 मई को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा […]Read More
चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और पुडुचेरी से हटाई आचार
भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदर्श आचार संहिता (MCC) हटाने का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के अवर सचिव प्रफुल्ल अवस्थी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 4 मई को मतगणना पूरी होने के बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही गुजरात, […]Read More
मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा
मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस ने आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (NH-3) सहित कई प्रमुख सड़कों पर विशाल चक्का जाम किया, जिससे कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है और उनकी समस्याओं की अनदेखी की […]Read More
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- बंगाल नतीजों
ओमप्रकाश राजभर ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने खास तौर पर अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव “बेहोश” हो गए थे और करीब चार घंटे तक सदमे में रहे। उन्होंने कहा कि अब विपक्षी दलों को समझ आ गया है कि सत्ता […]Read More
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका-ईरान में सहमति की खबर, वैश्विक
ईरान और अमेरिका के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ी सहमति बनने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देशों ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी में ढील देने और इसके बदले होर्मुज जलडमरूमध्य को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने पर सहमति जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले कुछ घंटों में जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को बाहर निकलने की अनुमति दी जा सकती है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया […]Read More






