झारखंड के पशुपालन निदेशक के पद पर पदस्थापित आदित्य रंजन को स्थानांतरित करते हुए राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक (सर्व शिक्षा अभियान) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ आदित्य रंजन अगले आदेश तक निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकार झारखंड तथा निदेशक झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची के पद पर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया गया है। पूर्व निदेशक किरण कुमारी पासी को पशुपालन निदेशक रांची […]Read More
एसटीएफ ने सरकारी नौकरियों में फर्जीवाड़ा करने वाले तीन पकड़े
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में एसएससी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ इन आरोपितों को बुलंदशहर से गिरफ्तार करके लाई है और उनसे पूछताछ में जुटी है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सरकारी नौकरियों की परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने बुलदंशहर से तीन लोगों को गिरफ्तार करके फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह के […]Read More
दुमका में सोमवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र इलाके में अनियंत्रित मालवाहक ट्रक कुछ लोगों को रौंदते हुए चाय की दुकान में घुस गया। दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 6 लोग घायल बताये जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद […]Read More
बाबा विश्वनाथ की हल्दी की रस्म महंत आवास पर होगी,विवाह
काशीपुराधिपति की नगरी अपने आराध्य बाबा विश्वनाथ के विवाह उत्सव (महाशिवरात्रि) की तैयारियों में जुट गई है। फाल्गुन मास कृष्णपक्ष की चतुर्दशी महाशिवरात्रि पर महाउत्सव की शुरूआत 06 मार्च बुधवार से होगी। उत्सव की शुरूआत काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ कुलपति तिवारी के टेढ़ीनीम आवास से होगी। महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ के रजत विग्रह के समक्ष हल्दी तेल का लोकाचार पूर्ण किया जाएगा। संध्याबेला में शिव को हल्दी लगाई जाएगी। इसके पूर्व […]Read More
आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सम्पर्क विभाग के तत्वाधान में एसएमजेएन पीजी कालेज में एक संगोष्ठी आयोजित कर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की विशेषताएं तथा भविष्य में इसकी उपयोगिता के विषय में विषद जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख सीए अनिल वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में बताया कि इस बिल के द्वारा उत्तराखंड में निवास करने वाले सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता एवं उत्तराधिकार जैसे […]Read More






