नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कन्हैली पंचायत वार्ड संख्या-06 निवासी शत्रुधन यादव ने बीस वर्ष पूर्व बिछड़े मुकेश को उसके परिवार से मिलवाकर मानवता की मिसाल पेश की है। शत्रुधन यादव अपनी जीविकोपार्जन के लिए अमृतसर में था।उसी दौरान विश्वकर्मा पूजा के दिन उसकी मुलाकात मुकेश उर्फ राजू से हुई।मुकेश उर्फ राजू पूरी तरह पंजाबी भाषा बोलता था।बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि उनका घर बिहार के मधुबनी जिला के विस्फी प्रखंड में है।जिसके बाद […]Read More
फर्जीवाड़ा कर खाते से सीएसपी संचालक ने निकले 55 हजार
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ वार्ड संख्या-12 की रहने वाली 37 वर्षीया ललिता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सीएसपी संचालक ललित कुमार पर खाते से फर्जीवाड़ा कर 55 हजार रुपये निकासी कर लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष को दिए अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि मझुआ वार्ड संख्या 12 का ही रहने वाला 35 वर्षीय ललित कुमार पैक पिता -तिनकौड़ी गांव में सीएसपी बैंक का संचालन करता है।17 अगस्त से 11 सितम्बर तक […]Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रवक्ता सुमन कुमार मल्लिक ने शनिवार को यहां कहा कि अवाम की नजरों और दिल से उतर रही भाजपा अपनी गिरती शाख से बौखला गई हैं। मल्लिक ने कहा की अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी आसन्न दुर्गति को देख कर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार तिलमिला गयी हैं और वे और उनके गठबंधन के नेता सभी मर्यादा भूल कर अनर्गल बयानबाजी पर उतर गए हैं। मल्लिक […]Read More
बरौनी डेयरी में त्वरित नस्ल सुधार कार्यक्रम एवं बायोगैस परियोजना
बिहार के सबसे बड़े दूध संग्राहक डेयरी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सहकारी संघ लिमिटेड (बरौनी डेयरी) में शनिवार से त्वरित नस्ल सुधार कार्यक्रम (एबीआईपी-आईवीएफ-ईटी) एवं बायोगैस परियोजना शुरू हो गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह ने दोनों परियोजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है किसानों की आय दुगुना […]Read More
जिले के पहाड़पुर प्रखंड स्थित परसौनी कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा विशेषज्ञ डा.आशीष राय ने किसानों को पंचगव्य नामक जैविक रसायन के उपयोग करने की सलाह देते बताया है,कि इसके प्रयोग से मिट्टी की सेहत में सुधार के साथ उपज में गुणात्मक वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अधिक उपज की लालच में खेतों में लगातार रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे है।जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति में […]Read More






