एटीएस के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शुक्रवार को हथियार आपूर्तिकर्ता लालू उर्फ प्रभाकर पांडेय को पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया। प्रभाकर पांडेय पर नक्सली संगठन और आपराधिक गिरोहों को हथियार और गोली आपूर्ति का आरोप है। झारखंड एटीएस ने छापेमारी कर बिहार के नवादा जिले से लालू पांडे उर्फ प्रभाकर पांडेय को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। […]Read More
जिले में सड़क पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालकों द्वारा सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों में विचरण करते पाए जाने पर संबधित पशुपालकों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा और पशुओं को निकटतम कांजी हाउस भेजा जाएगा। पुनरावृत्ति होने पर पांच सौ रुपये जुर्माना राशि ली जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शुक्रवार को […]Read More
रविंद्र गुप्ता ने रामगढ़ के उप-निर्वाचन पदाधिकारी का पदभार संभाला
जिले में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर रविंद्र कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान पदाधिकारी विशाल कुमार से प्रभार लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए वह कटिबद्ध हैं।Read More
CM योगी ने विकासखंड अधिकारी से संवाद कर दी शुभकामनाएं
‘मुख्यमंत्री फेलोशिप’ कार्यक्रम के अंतर्गत 100 आकांक्षात्मक विकासखंडों में कार्यरत शोधार्थियों से आज लखनऊ में तीसरी बार संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। प्रसन्नता है कि शोधार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नए-नए प्रयास किए हैं। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकासखंडों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया, साथ ही ‘वार्षिक प्रतिवेदन 2022-23: आकांक्षात्मक विकासखंडों की प्रगति’ पुस्तिका का विमोचन भी हुआ। सभी विकासखंड अधिकारियों […]Read More
दिल्ली की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर घर के
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि वे दिल्ली के कालकाजी इलाके में ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ योजना के तहत पक्के मकान आवंटित किए गए लाभार्थियों द्वारा उन्हें लिखे गए पत्रों से अभिभूत हैं। महिलाओं ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र सौंपा, जो उनसे मिलने आए थे। लाभार्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त की और उनके सपने को साकार करने और योजना के माध्यम से उनके जीवन को आसान बनाने में […]Read More






