ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर घर के सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि वे दिल्ली के कालकाजी इलाके में ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ योजना के तहत पक्के मकान आवंटित किए गए लाभार्थियों द्वारा उन्हें लिखे गए पत्रों से अभिभूत हैं।

महिलाओं ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र सौंपा, जो उनसे मिलने आए थे। लाभार्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त की और उनके सपने को साकार करने और योजना के माध्यम से उनके जीवन को आसान बनाने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए काम करते रहने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “दिल्ली के कालकाजी की उन माताओं और बहनों के पत्रों को पाकर अभिभूत हूं, जिन्हें ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ स्कीम के तहत पक्के घर मिले हैं। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर जी जब वहां गए तो महिलाओं ने ये पत्र उन्हें सौंपे, जिनमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। वे बताती हैं कि कैसे इस स्कीम के जरिए उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है और पूरे परिवार का जीवन आसान बना है। पत्रों के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार! हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए यूं ही प्रतिबद्ध होकर काम करती रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *