ऐतिहासिक मुगल रोड पर पीर की गली क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके बाद अधिकारियों ने साेमवार को मुगल रोड पर यातायात निलंबित कर दिया है। डीएसपी ट्रैफिक राजौरी-पुंछ नवाज चौधरी ने बताया कि पीर की गली और आसपास के इलाकों में बर्फबारी और सड़क पर फिसलन की स्थिति के चलते मुगल रोड पर यातायात को रोकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति में सुधार होने पर यातायात फिर से शुरू हो […]Read More
शारदीय नवरात्र प्रारंभ, घरों के साथ मंदिरों में हुई घट
मुरादाबाद में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को घरों के साथ मंदिरों में घट स्थापना के साथ माता रानी का पूजन किया गया। गंगाजल भरे कलश पर आम के पत्तों के साथ चुनरी में नारियल लपेटकर रखा गया। मिट्टी के कटोरे में मिट्टी भरकर उसमें जो बोए गए। गाय के गोबर से बने उपले (कंडे) में अग्नि प्रज्वलित कर हवन सामग्री से गायत्री मंत्र व दुर्गा माता के मंत्रों के साथ आहुति दी गई। […]Read More
शक्ति की देवी मां दुर्गा की नवरात्र पूजा आज से कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गई है। विभिन्न मोहल्ले तथा कसबों के मंदिरों में भी कलश की स्थापना कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। पंडित जमुना झा भारद्वाज कहते हैं किसससससण् नवरात्र के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। इस बार हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा अपने साथ सुख समृद्धि लेकर आ रही है। […]Read More
विंध्य दर्शन मेला एप का केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को विन्ध्य दर्शन मेला एप का शुभारम्भ विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विंध्य दर्शन मेला एप पर क्लिक करते ही दर्शन मार्ग पर चिकित्सा, दूरभाष सहायता के लिए, पुलिस सहायता, प्रशासनिक अधिकारियों के दूरभाष नम्बर, खान-पान के लिए होटल व ढाबों, शौचालयों एवं सीएनजी व पेट्रोल पम्प, रेन बसेरा, मेडिकल कैंप आदि की लोकेशन […]Read More
गोरखपुर के सहजनवा में 255 करोड़ से स्थापित होगा कूड़े
नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ 255 करोड़ से स्थापित होने वाले कूड़े से चारकोल बनाने वाले प्लांट का शिलान्यास किया बल्कि नारी शक्ति को सम्मानित भी किया। बच्चों का अन्नप्राशन कराया और ट्रांसपोर्टेशन वाहनों को झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की उपस्थिति में नगर निगम और एनटीपीसी के विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के बीच चारकोल प्लांट स्थापित करने का एमओयू हुआ। प्लांट एनटीपीसी की तरफ से लगाया जाएगा। […]Read More






