निकटवर्ती डांगियावास स्थित कांकेलाव मौजा में सरकारी स्कूल के सामने बाइक सवार युवक को गुरुवार रात मेें पीछे से आई पिकअप के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। डांगियावास पुलिस ने […]Read More
Feature Post
राज्य सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस क्रम में धौलपुर जिले में तालाबशाही के विकास कार्यों के लिए 2.56 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत की इस स्वीकृति से तालाबशाही के 3 चौक का संरक्षण, गेस्ट हाउस का विकास, लैण्डस्कैपिंग, इलेक्ट्रिक सम्बन्धी कार्य आदि पर्यटन विकास कोष से हो सकेंगे। इससे पर्यटकों को सुविधा होगी। तालाबशाही […]Read More
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा जिले में चम्बल नदी पर हाई-लेवल ब्रिज के निर्माण के लिए 256.46 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस पुल का निर्माण राज्य राजमार्ग संख्या-120 पर गोठड़ा कलां गांव में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पूर्व में उक्त कार्य 165 करोड़ रुपये की लागत से करवाये जाने की बजट घोषणा की थी, जिसके विरुद्ध अब 256.46 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस हाई-लेवल […]Read More
बीकानेर में होगी आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना
राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र मेें स्टार्टअप्स को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है गहलोत ने इसके लिए 52.26 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार, आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब का निर्माण जोधपुर के फिनटेक डिजिटल विश्वविद्यालय, जयपुर के भामाशाह डेटा सेन्टर तथा ई-गवर्नेंस सेंटर बिल्डिंग की तर्ज पर किया […]Read More
मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानदारों को अब फूड पैकेट वितरण के लिए प्रति पैकेट 4 रुपये के स्थान पर 10 रुपये मार्जिन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से उचित मूल्य दुकानदारों को आर्थिक सम्बल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में फूड पैकेट वितरण कार्य के लिए प्रति पैकेट चार रुपये मार्जिन राशि निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री […]Read More






