ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीकानेर में होगी आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना

राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र मेें स्टार्टअप्स को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है गहलोत ने इसके लिए 52.26 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रस्ताव के अनुसार, आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब का निर्माण जोधपुर के फिनटेक डिजिटल विश्वविद्यालय, जयपुर के भामाशाह डेटा सेन्टर तथा ई-गवर्नेंस सेंटर बिल्डिंग की तर्ज पर किया जाएगा। आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब का निर्माण कार्य सूचना प्रौद्यागिकी एवं संचार विभाग द्वारा कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से एक ओर जहां क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स के लिए अनुकुल माहौल मिलेगा वहीं स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार भी सृजित हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में बीकानेर में आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना करने की घोषणा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *