राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ विभागों से सम्बन्धित लम्बित वादों
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड व राजस्व वादों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट न्यायालयों में अधिक संख्या में लम्बित वादों पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आगाह किया कि अपनी कार्य शैली में सुधार लाएं। न्यायालयों में अधिक संख्या में लंबित वादों के तत्काल निस्तारण पर जोर दिया। […]Read More






