नई दिल्ली, 26 जून। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अलबत्ता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर, और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई […]Read More
Feature Post
सोनू निगम पहुंचे केदारनाथ, दर्शन कर संघर्ष के दौर को
केदारनाथ, 26 जून। बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने बुधवार सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। सोनू ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर फिल्म जगत में अपने संघर्ष के दौर को भी याद किया। वह प्रात: सवा सात बजे हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर तीर्थयात्रियों और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने को उत्सुक दिखे। कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाये। मंदिर समिति और तीर्थ-पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ […]Read More
नई दिल्ली, 26 जून । घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सांकेतिक बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुई। बाजार खुलने के बाद मामूली खरीदारी भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों […]Read More
भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए
नई दिल्ली, 26 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ओम बिरला बुधवार को 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए। इसके साथ ही बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। ओम बिरला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बधाई दी और आसन तक पहुंचाया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रोटेम स्पीकर के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को धन्यवाद […]Read More
एआईएफएफ ने सैफ अंडर-17 पुरुष चैम्पियनशिप शिविर के लिए संभावित
नई दिल्ली, 26 जून। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को सैफ अंडर-17 पुरुष चैंपियनशिप 2024 की तैयारियों के लिए 8 जुलाई से श्रीनगर में आयोजित होने वाले अंडर-17 राष्ट्रीय शिविर के लिए 31 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की है। सात देशों का यह टूर्नामेंट 18 से 28 सितंबर तक भूटान में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप ए में मालदीव और बांग्लादेश के साथ रखा गया है, जबकि भूटान, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका ग्रुप […]Read More






