भीलवाड़ा, 30 जून पुर थाना इलाके के पुर गांव में मां के साथ खेत पर गया सात साल का बेटा पड़ोसी के खेत में बने कुंड में डूब गया। मां का ध्यान गया तो वह बेटे को तलाशने लगी। कहीं नहीं मिला तो परिवार को सूचना दी। पति और गांव वालों ने भी बच्चे को ढाई घंटे तक तलाशा, लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद खेत में बने कुंड में उसका शव पानी की सतह […]Read More
Feature Post
जोधपुर, 30 जून लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद पहली बार रविवार को केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने गृह जिले पहुंचे। शेखावत के स्वागत में पूरा जोधपुर उमड़ पड़ा। सैकड़ों समर्थक उन्हें जोधपुर रेलवे स्टेशन से निवास अजीत कॉलोनी तक लेकर आए। शेखावत शनिवार रात दिल्ली से जोधपुर के लिए ट्रेन से रवाना हुए। रविवार सुबह होते ही […]Read More
जालोर, 30 जून । जालोर निवासी मंसाराम देवासी के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जालोर दौरा वरदान साबित हुआ। मंत्री दिलावर ने नेत्रहीन की मांग पर उसे तत्काल मनचाही जगह लगाने के आदेश जारी कर दिए। शिक्षा मंत्री दिलावर एक दिवसीय दौरे पर जालोर पहुंचे थे। सर्किट हाउस में लोगों की समस्या सुनने के दौरान मंसाराम देवासी पुत्र बेसराराम देवासी निवासी सेवड़ी तहसील बागोड़ा जिला सांचौर जो वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय शरणार्थियों की […]Read More
देहरादून, 30 जून डोईवाला पुलिस ने रविवार को एक महिला को 7 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला का नाम हुस्नजहां बताया गया है। यह गिरफ्तारी ड्रग फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत की गयी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हुस्नजहां थाना शिवहरा धामपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है।Read More
रायपुर, 30 जून। भाटापारा नगर में आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा द्वारा रविवार को सांस्कृतिक भवन लोकार्पण एवं रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्थानीय हैलीपैड पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। हैलीपेड में भाटापारा विधायक इंद्र साव, भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ सनम जांगड़े स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, समाज प्रमुखों, कलेक्टर दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, डीएफओ मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति […]Read More






