राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पटना के बापू सभागार में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में चौथे कृषि रोडमैप का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति पद से मुक्त होने के बाद अपने गांव जाकर खेती करूंगी। उन्होंने कहा कि बिहार भी मेरा राज्य है। यहां कभी मेरे पूर्वज रहते थे। मैं किसान की बेटी हूं। कृषि रोडमैप की सारी जानकारी मुझे लेनी है। राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे यह […]Read More
Feature Post
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए
उत्तराखंड के चमोली जिले में मध्य हिमालय की 11 हजार सात सौ फीट की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बुधवार को शीतकाल के लिये विधि विधान के साथ ब्रह्म मुहूर्त में बंद कर दिये गये। अब शीतकाल में चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन शीतकालीन गद्दी स्थल गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में श्रद्धालु कर सकेंगे। बुधवार को उत्सव डोली रुद्रनाथ से चलकर मोली खर्क में रात्रि विश्राम करेगी। बुधवार […]Read More
पीईटी परीक्षा 28-29 अक्टूबर को, मुख्य सचिव ने की तैयारियों
अधीनस्थ चयन सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 28 और 29 अक्टूबर को होगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के संबंध में प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि […]Read More
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा, रेल कर्मचारियों
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का मंहगाई भत्ता और महंगाई राहत 4 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा रेलवे के अराजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलेगा। मंत्रिमंडल ने आज रबी सीजन की छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की है। तिलहन, सरसों पर 200 रुपये, गेंहू पर 150 रुपये और चने पर 105 रुपये की वृद्धि की गई है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल के […]Read More
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 12 अक्टूबर को दिल्ली में एक युवती पर हुए हमले के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने इस बात को नोट किया कि पीड़ित परिवार ने आरोपित के खिलाफ चार बार पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाही थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि लाडो सराय इलाके में […]Read More






