ओडिशा में समुद्र तट पर स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार आज सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में खोल दिए गए। कल ओडिशा कैबिनेट ने चारों द्वारों को खोलने का प्रस्ताव पारित किया था। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “कल कैबिनेट मीटिंग में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वारों को खोलने का हमने प्रस्ताव रखा था। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में जगन्नाथ मंदिर के सभी […]Read More
Feature Post
पड़ोसी देश बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या तकिया से मुंह दबाकर की गई है। पश्चिम बंगाल सीआईडी के एक आला अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि राजधानी में न्यू टाउन के फ्लैट में घुसते ही आरोपितों ने उनका मुंह तकिया से दबा दिया था और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इस अधिकारी के अनुसार, नेपाल से गिरफ्तार कर कोलकाता लाए गए आरोपित मोहम्मद सियाम हुसैन ने […]Read More
विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को तमंचा सटाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक समेत परिवार के सात सदस्यों पर मारपीट और पथराव करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां ने विंध्याचल थाने पर तहरीर देकर शिकायत की थी। आरोप लगाया कि पड़ोसी समीर हाशमी उसकी नाबालिग पुत्री को दो वर्ष से धर्म परिवर्तन करने की धमकी देता रहा है। बात न मानने पर पिता […]Read More
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, आधुनिक युग में एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जो हमेशा बिना किसी लाग लपेट के स्पष्ट बात कहते हैं। आप हमेशा उनकी बातों में जीवन के सूत्र पाएंगे या दिशा बोध या दृष्टिपथ। यह अलग बात है कि जिनको नहीं समझना है, या जिनका काम ही वितंडावाद खड़ा करना है, वह हमेशा उनके वक्तव्य को साजिशन नहीं समझते और भ्रम फैलाने का असफल प्रयास करते हैं। पर चूंकि […]Read More
महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर आज गुरुवार को भी जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, […]Read More






