फतेहाबाद, 20 जुलाई । टोहाना में जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में जिला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए लोगों की पहचान ओमप्रकाश पुत्र हेतराम निवासी ढाणी पिरथला व राजबाला पत्नी राजेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस ने ओमप्रकाश के पास से वारदात में प्रयुक्त एक पाइप भी बरामद किया है। सदर टोहाना पुलिस ने इस बारे […]Read More
कोलकाता, 20 जुलाई । तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर समाजवादी पार्टी (एसपी) के सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 21 जुलाई को कोलकाता में आयोजित सभा में शामिल होंगे। यह सभा एस्प्लेनेड में आयोजित होगी, जिसमें अखिलेश यादव ममता बनर्जी के साथ मंच साझा करेंगे। कुछ दिनों पहले ममता बनर्जी मुंबई दौरे पर गई थीं, जहां उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से हुई थी। इस […]Read More
नई दिल्ली, 20 जुलाई । ढाका में भारतीय उच्चायोग और चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना में सहायक उच्चायोग बांग्लादेश में हालिया घटनाक्रम के बाद भारतीय नागरिकों की घर वापसी में सहायता कर रहे हैं। अब तक 778 भारतीय छात्र विभिन्न बंदरगाहों के माध्यम से भारत लौट आए हैं। इसके अलावा लगभग 200 छात्र ढाका और चटगांव हवाई अड्डों के माध्यम से नियमित उड़ान सेवाओं द्वारा घर लौट आए हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में स्वतंत्रता […]Read More
रायपुर, 20 जुलाई । राज्य के भू-स्वामियों को पटवारी रिकार्ड में त्रुटियों में सुधार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर राजस्व विभाग ने भू-स्वामियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का निराकरण करने के लिए तहसीलदारों को अधिकृत किया है। पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड के त्रुटियों को निराकृत करने के लिए प्राधिकृत किया गया था। […]Read More
श्रीनागर, 20 जुलाई । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव श्री भरत सिंह मन्हास के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उपराज्यपाल ने शोक संदेश में कहा कि जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव भरत सिंह मन्हास के असामयिक निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। बता दें कि […]Read More