कोलकाता, 20 जुलाई । बीएसएफ दक्षिण सीमान्त की मानव तस्करी निरोधक इकाई (एएचटीयू), रामनगर ने शक्ति वाहिनी एनजीओ और फतेहपुर सरकारी हाई स्कूल के सहयोग से मानव तस्करी की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दक्षिण बंगाल सीमान्त की आठवीं बटालियन की सीमा चौकी महेंद्र के अंतर्गत फतेहपुर सरकारी हाई स्कूल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एएचटीयू रामनगर के टीम सदस्यों और शक्ति वाहिनी एनजीओ के प्रतिनिधियों द्वारा एक विस्तृत व्याख्यान से […]Read More
-तेजस्वी ने कहा, यहां आम छोड़िए, खास भी सुरक्षित नहीं पटना, 20 जुलाई । बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं के विरोध में विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से राजधानी पटना और सभी जिला मुख्यालयों पर शनिवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। इस मौके पर यहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की जदयू भाजपा (एनडीए) सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। राज्य में आम आदमी को छोड़िए, यहां […]Read More
पटना, 20 जुलाई । केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी के लिए शनिवार को पटना में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। जीतन राम मांझी पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। इसको लेकर पार्टी ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। मांझी ने […]Read More
भागलपुर, 20 जुलाई । जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में वर्ग प्रथम में शनिवार से विद्यालय तत्परता कार्यक्रम चहक के तहत चहकोत्सव आयोजित किया गया। मध्य विद्यालय जगदीशपुर में इस अवसर पर अभिभावक को आमंत्रित किया गया। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बताया कि चहकोत्सव का उद्देश्य वर्ग प्रथम के बच्चों के बीच संचालित चहक कार्यक्रम का आकलन करना है कि बच्चों ने क्या सीखा। यह आकलन अभिभावक के समक्ष किया गया। अभिभावक बच्चे की […]Read More
ऋषिकेश, 20 जुलाई । उत्तराखंड में मनाए जा रहे हरेला महोत्सव के तहत ऋषिकेश के मीडिया कर्मियों ने नगर निगम प्रशासन के साथ सामाजिक सरोकार के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। ऋषिकेश प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में विभिन्न औषधीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पौधारोपण […]Read More