रांची, 30 जुलाई। झारखंड के चाईबासा जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबंबू स्टेशन के नजदीक हुए रेल हादसे के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी है। इसमें कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव तो कुछ को आंशिक ठहराव दिया गया है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जानकारी दी गयी है कि मंगलवार सुबह 3: 45 बजे बाराबंबू स्टेशन के समीप ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा सीएसएमटी मुंबई मेल एक्सप्रेस बेपटरी […]Read More
भोपाल, 30 जुलाई। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के हित में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में लाड़ली बहनों को 450 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इससे ऊपर की राशि की भरपाई राज्य सरकार करेगी। इसी तरह बैठक में निर्णय लिया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और […]Read More
कोलकाता, 30 जुलाई । पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को झारखंड में हावड़ा-मुंबई सीएसएमटी मेल के पटरी से उतरने के बाद राज्य के तीन जीआरपी में 13 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन 13 हेल्पलाइन नंबरों में से पांच हावड़ा और सियालदह जीआरपी में और तीन खड़गपुर जीआरपी में हैं। झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावां और बड़ा बंबो स्टेशनों के बीच लगभग सुबह चार बजे हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12810) के 18 डिब्बे […]Read More
रांची, 30 जुलाई । झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मंगलवार काे विदाई दी गई। अब वो महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। झारखंड के राज्यपाल के रूप में रांची में अपने विदाई दिवस पर सीपी राधाकृष्णन ने राज्य के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि राज्यपाल के रूप में झारखंड की पवित्र भूमि और लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। कभी नहीं भूलूंगा। […]Read More
रांची, 30 जुलाई। झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन मंगलवार काे झारखंड से विदा हो रहे हैं। उनकी विदाई से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद थीं। राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन झारखंडवासियों को सदैव मिलता […]Read More